NEW RULES : Rules changed from August 1, impact on the pocket!
रायपुर डेस्क। अगर आपने अभी तक नए नियम नहीं देखे हैं, तो एक बार जरूर जान लीजिए। आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, बैंकिंग, रेलवे, गैस सिलेंडर और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ेगा। कुछ नियम राहत देने वाले हैं तो कुछ में लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
सबसे बड़ा बदलाव रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में हुआ है। अब रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन उसी समय मिलेगा, जब तत्काल बुकिंग शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कराने वालों के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि फर्जी बुकिंग और दलालों पर रोक लगाई जा सके।
COMMONWEALTH GAMES 2026 : एक ही दिन भारत के खाते में आए 6 मेडल
बैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव शुरू हो गया है। अब CKYC 2.0 सिस्टम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। ग्राहकों को 14 अंकों का यूनिक CKYC नंबर मिलेगा। इसके अलावा कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स, एनुअल फीस और सर्विस चार्ज में भी बदलाव लागू कर दिए हैं।
अगर आपने 31 जुलाई तक ITR फाइल नहीं किया है, तो अब आपको अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। तय समय निकलने के बाद रिटर्न भरने पर आयकर नियमों के तहत 5 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
CHHATTISGARH : सांसद-विधायकों के लंबित मामलों में तेजी लाने का आदेश
हर महीने की तरह इस बार भी LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से नई दरें जारी कर दी हैं, जिनका असर घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
इसी के साथ इंडिया पोस्ट ने भी स्पीड पोस्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब दस्तावेज और पार्सल भेजने के लिए अलग-अलग शुल्क श्रेणियां लागू होंगी।
अगर इन बदलावों की जानकारी नहीं है, तो आने वाले दिनों में बैंकिंग, टिकट बुकिंग, टैक्स और डाक सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
