COMMONWEALTH GAMES 2026 : India wins 6 medals in a single day
रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे मुकाबलों में भारत ने एक ही दिन 6 मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। सबसे ज्यादा चर्चा जेवलिन थ्रो की रही, जहां स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए, लेकिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के यशवीर सिंह ने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज जीत लिया।
श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि नीरज ने 85.83 मीटर और यशवीर ने 85.41 मीटर का थ्रो किया।
CHHATTISGARH : सांसद-विधायकों के लंबित मामलों में तेजी लाने का आदेश
जेवलिन के अलावा भारत के लिए जूडो में भी ऐतिहासिक दिन रहा। अस्मिता डे ने भारत को जूडो में पहला गोल्ड दिलाया, जबकि सिर्फ 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीत लिया। यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
अब तक भारत के खाते में 23 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं बॉक्सिंग में भी भारत के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे गोल्ड मेडल की उम्मीद और बढ़ गई है।
