CHHATTISGARH : Jeweller arrives to open shop, bag worth Rs 1 crore stolen from scooter!
अंबिकापुर। सरगुजा के सीतापुर में रविवार सुबह ज्वेलरी कारोबारी के साथ बड़ी उठाईगीरी हो गई। ज्वेलर दुकान खोलने पहुंचा ही था कि अज्ञात युवक उसकी स्कूटी से करीब 1 करोड़ रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया।
RBI POLYMER NOTES : 10-20 रुपये के नोट बदलेंगे? RBI की बड़ी तैयारी!
घटना सीतापुर मुख्य बाजार में हाईस्कूल के पास हुई। श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण देव सोनी रोज की तरह घर से ज्वेलरी का बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बैग स्कूटी के आगे रखा और शटर खोलने लगे। इसी दौरान युवक ने मौका देखकर बैग उठाया और भाग निकला।
कुछ देर बाद ज्वेलर को बैग गायब होने का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज में संदिग्ध युवक बैग लेकर भागता दिखाई दे रहा है।
TEMPLE DONATION RHEFT : मंदिर की दान पेटी से पैसे निकाले, बांट लिए!
पुलिस को शक है कि वारदात से पहले रेकी की गई थी और इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार के व्यापारियों में दहशत है।
