TEMPLE DONATION RHEFT : मंदिर की दान पेटी से पैसे निकाले, बांट लिए!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TEMPLE DONATION RHEFT : Money was taken out from the temple donation box and distributed!

रायपुर डेस्क। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित प्रसिद्ध अरुल्मिगु कोनियम्मन मंदिर में दान पेटी की रकम में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर की हुंडी से करीब 31 हजार रुपये निकालकर आपस में बांट लिए गए। मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने 8 कर्मचारियों और अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

E20 JANTA PARTY : नई जनता पार्टी! अब 100% पेट्रोल की मांग

मामला 15 जुलाई को दान राशि की गिनती के दौरान सामने आया। जांच में आरोप है कि एक हुंडी को मुख्य गिनती स्थल से अलग ले जाकर उसमें से पैसे निकाले गए। गिरफ्तार आरोपियों में टिकट कलेक्टर, कार्यालय सहायक, सफाई कर्मचारी और मंदिर पुजारी शामिल हैं। घटना के बाद मंदिरों में चढ़ावे की रकम की सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related