CG LIQUOR SCAM : जेल गए कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SCAM : Congress treasurer Ram Gopal Agarwal jailed

रायपुर. रायपुर में शराब घोटाले के मामले में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

PRADHAN RESIGNATION : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय का बड़ा बयान

रामगोपाल अग्रवाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोर्ट पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

वहीं, EOW का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल की शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित अवैध पैसों को ठिकाने लगाने और वित्तीय लेन-देन में भूमिका रही है।

CHHATTISGARH : इस्तीफा वापस लीजिए धर्मेंद्र प्रधान – गजेंद्र यादव

जांच एजेंसियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का है। मामले में कई बड़े नेताओं, अफसरों और कारोबारियों की भूमिका की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related