CHHATTISGARH: अब स्कूलों के शिक्षक देंगे कुत्तों की जानकारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: School teachers will now provide information about dogs!

 

 

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र में स्कूलों में सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिश्चित करने और प्रत्येक माह ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने राज्य शासन को तीन सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट और शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इसके मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया है कि राज्य सूचना विज्ञान केंद्र  द्वारा SAMIS (Stray Animals Monitoring & Information System) नाम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले के स्कूलों से संबंधित जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

निर्देश में कहा गया है कि जुलाई माह के अंत तक पहली डेटा एंट्री पूरी कर ली जाए तथा इसके बाद प्रत्येक माह अद्यतन जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर संचालनालय को भेजी जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related