CJP PROTEST: CJP के आगे झुकी मोदी सरकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJP PROTEST: Modi government bows to CJP!

 

 

CJP PROTEST: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें आज सुबह भी सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया था और सरकार के सामने दो विकल्प रखें हैं.

 

सौरव दास ने कहा, “हमने सरकार के सामने दो विकल्प रखे हैं. हमने उनसे कहा है कि या तो वो जंतर-मंतर आ जाएं, या फिर जंतर-मंतर के पास किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत हो सकती है.”

 

सौरव दास ने सरकार के उस दावे पर भी बात की, जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था.

 

सौरव दास ने कहा, “उन्होंने (सरकार ने) 20 जुलाई को भी हमसे संपर्क किया था. वे जो यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया, वह पूरी तरह ग़लत है. वो सुबह से ही हमसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें पुलिस हमें सरकार से बातचीत करने के लिए कह रही है.”

 

सौरव दास ने आगे बताया, “आज भी पुलिस हमारे पास आई और कहा कि सरकार बातचीत करना चाहती है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब सरकार खुले मन से हमारी बात सुने, प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और उन्हें स्वीकार करने की इच्छा रखे.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related