CG HOSPITAL NEWS: नवजात की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Hospital News: Family creates a ruckus at the hospital following the death of a newborn!

CG HOSPITAL NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी सुकन्या ओझा ने 17 जुलाई को आयुष्मान हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। परिवार के मुताबिक शादी के करीब 14 साल बाद घर में संतान का जन्म हुआ था, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। दोनों बच्चों का जन्म सामान्य स्थिति में हुआ। एक बच्चे का वजन करीब 2 किलो और दूसरे का 2.7 किलो बताया गया।

परिजनों का कहना है कि जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद दंपती ने परिवार नियोजन के तहत नसबंदी भी करा ली थी। अब एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा नवजात गंभीर हालत में इलाजरत है।

परिजनों का आरोप है कि जन्म के अगले दिन बच्चे के शरीर पर पीलिया के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी, लेकिन इसे सामान्य बताते हुए गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि समय पर उचित इलाज और रेफर नहीं किए जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

आयुष्मान हॉस्पिटल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जन्म के बाद एक नवजात का वजन कम था और उसमें पीलिया के लक्षण दिखाई दिए। अस्पताल में नवजात पीलिया के उन्नत इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, नवजात की मौत के कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related