CG VIRAL VIDEO: Employee arrives at hospital drunk during duty hours; CMHO seeks explanation!
CG VIRAL VIDEO: बलौदाबाजार जिला अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मचारी का कथित तौर पर शराब के नशे में मरीजों की सेवा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी कार्रवाई में जुट गए है ।
घटना 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात ड्रेसर टिकेंद्र कांत कथित तौर पर नशे की हालत में मिले।
अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने उनका वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में नाम पूछे जाने पर कर्मचारी खुद यह कहते हुए दिखाई देता है कि उसने “गलती से शराब पी ली है।”
वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
साथ ही उसके निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
जांच के लिए समिति गठित की जाएगी। यदि जांच में ड्यूटी के दौरान आदतन नशे में रहने की पुष्टि होती है, तो कर्मचारी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, टिकेंद्र कांत के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। उन्हें पहले भी चार बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
8 और 10 जुलाई को भी उनके नशे की हालत में ड्यूटी करने की शिकायतें सामने आई थीं। लगातार शिकायतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं
