NAKTI GAON: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने भी नकटी विधायक कॉलोनी का किया विरोध, लिखा CM को पत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI GAON: Congress MLA Chaturi Nand also opposes the Nakti MLA Colony; writes a letter to the CM!

 

NAKTI GAON:  नकटी गांव में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी में सरकारी आवास लेने से इनकार कर दिया है।

चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखाकर यह मांग की है। पत्र में विधायक चातुरी नंद ने गरीब परिवारों के आशियाने पर बारिश के समय बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास नवा रायपुर में पर्याप्त रिक्त भूमि उपलब्ध है जहां आधुनिक और सुव्यवस्थित विधायक कॉलोनी बनाई जा सकती है, जिससे गरीब परिवारों को बेघर नहीं होने पडे़गा।

विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री साय से नकटी गांव में जारी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायकों के लिए आवास बनाना उचित नहीं है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साथ ही प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन किया जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related