CG CRIME: महिला कर्मचारियों ने लगाए कृषि विभाग के प्रभारी SDO पर गंभीर आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Female employees level serious allegations against the Agriculture Department’s in-charge SDO!

CG CRIME: अंबिकापुर में  महिला कर्मचारियों ने लखनपुर में पदस्थ प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SDO) विनायक पाण्डेय के खिलाफ कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी SDO विनायक पाण्डेय के तत्काल निलंबन की अनुशंसा की है।

वहीं उपसंचालक कृषि, अम्बिकापुर को विभागीय जांच कर दो वेतनवृद्धियां रोकने संबंधी कार्रवाई करते हुए दो माह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी SDO द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था और कार्यस्थल पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

इससे कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा था और महिला कर्मचारियों को कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

महिला आयोग की सुनवाई के दौरान प्रभारी SDO विनायक पाण्डेय उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने इसे भी गंभीरता से लिया और उपलब्ध तथ्यों एवं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा की।

महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता या मानसिक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की अनुशंसा करते हुए विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related