CG PICKUP ACCIDENT : अनियंत्रित पिकअप पलटी, 19 घायल और एक की हालत गंभीर.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Pickup Accident: Out-of-control pickup overturns; 19 injured, one in critical condition.

CG PICKUP ACCIDENT : सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण हादसे में नाबालिगों सहित कुल 19 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सोमवार की रात मजदूर भैयाथान में मजदूरी कर वापस अपने गांव लैंगा लौट रहे थे। इसी दौरान नेवरा के पास एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस और यातायात प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मालवाहक गाड़ियों में इंसानों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरना अब आम बात हो चुकी है।

प्रशासन समय रहते इन नियमों का उल्लंघन करने वाले मालवाहकों पर नकेल कसता, तो आज यह बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related