RESIGNATION OF UNION MINISTER: George Kurian, a minister in the Modi government, has resigned!
RESIGNATION OF UNION MINISTER: BJP के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, “भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था। संवैधानिक प्रावधानों के तहत संसद सदस्य नहीं रहने के कारण उन्हें केंद्रीय मंत्री पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।
