MEGNETO MALL RAIPUR : Magneto Mall becomes a health hub in collaboration with Hira Group and Axis Bank!
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर का अविनाश मैग्नेटो मॉल एक दिन के लिए हेल्थ और वेलनेस हब में बदल गया। हीरा ग्रुप और एक्सिस बैंक के सहयोग से आयोजित “वेलनैस्ट” कार्यक्रम में योग, साउंड हीलिंग, अष्टांग योग, स्ट्रेचिंग और हेल्थ चेकअप जैसी कई एक्टिविटीज ने लोगों का ध्यान खींचा।
FLEX FUEL CONVERSION KIT : BS4-BS6 कारों के लिए आया बड़ा समाधान
सुबह की शुरुआत योग प्रशिक्षक अर्जुन जी के योग सत्र से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इसके बाद बेयरफुट के अमित जी ने अष्टांग योग के जरिए फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एफ-95 की स्ट्रेचिंग एक्टिविटी, ब्रह्मनाद की साउंड हीलिंग और हमिंग माइंड की सोमैटिक हीलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने तनावमुक्ति, मानसिक शांति और शरीर-मन के संतुलन का अनूठा अनुभव किया।
इंडो जर्मन फाइव लोटस की ओर से जलनेति, त्रिफला आई वॉश और हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी गई, जबकि एफ-95 ने पोश्चर एनालिसिस के जरिए लोगों को फिटनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। हेल्दी काढ़ा और वेलनेस एक्टिविटीज ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
यह आयोजन सिर्फ योग दिवस का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल, मानसिक शांति और समग्र स्वास्थ्य से जोड़ने का एक शानदार मंच साबित हुआ।
