CG JUNGLE SAFARI BAN: जंगल सफारी पर लगी रोक, आज से नहीं देख पाएंगे टाइगर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Jungle Safari Ban: Jungle Safari suspended; you won’t be able to see tigers starting today!

 

CG JUNGLE SAFARI BAN: मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में आज से टाइगर रिवर्ज और नेशनल पार्क  साढ़े तीन महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों में जंगल सफारी 15 जून से 1 अक्टूबर तक साढ़े 3 महीने तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी प्रकृति और वन्यजीवों की सुरक्षा तथा उनके प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) और वन्यजीव अभयारण्यों को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

पर्यटन गतिविधियों पर यह अस्थायी रोक आगामी 1 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। जारी निर्देश के अनुसार वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 से जंगल सफारी एक बार फिर शुरू हो जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related