CHHATTISGARH : Internal rebellion in the Excise Department, controversy escalates due to viral chat
रायपुर। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में ओवररेटिंग के मामले ने आबकारी विभाग में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और 8 जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब विभाग के अंदर ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
वायरल व्हाट्सऐप चैट में आबकारी अधिकारी-कर्मचारी संघ ने संगठन की ताकत दिखाने, आयुक्त को ज्ञापन सौंपने और 7 दिनों में सस्पेंड अधिकारियों की बहाली की मांग की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
CHHATTISGARH : राजस्व अफसरों पर गिरी गाज!
दरअसल, राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की जांच में खुलासा हुआ था कि कई शराब दुकानों पर ग्राहकों से 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही थी। कहीं चिल्लर न होने का बहाना था तो कहीं यूपीआई मशीन खराब बताकर नकद वसूली की जा रही थी।
VIJAY SHARMA LETTER : विजय शर्मा का कांग्रेस पर आवास वार!
इस कार्रवाई में रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अधिकारियों पर गाज गिरी है। वहीं विभाग के अंदर उठ रहे सवालों ने इस पूरे मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।
अब स्थिति यह है कि एक तरफ सरकार सख्ती दिखा रही है तो दूसरी तरफ विभाग के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

