CHHATTISGARH : Revenue officers in trouble!
रायपुर। राजस्व विभाग में लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों-कर्मचारियों की अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में बड़ा निर्देश देते हुए प्रदेशभर के उन तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और भू-अभिलेख अधिकारियों की सूची तलब कर ली है, जो 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पदस्थ हैं।
VIJAY SHARMA LETTER : विजय शर्मा का कांग्रेस पर आवास वार!
इतना ही नहीं, एक ही हल्के में तीन साल से ज्यादा समय से जमे पटवारियों का भी पूरा ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है।
INDIGO FLIGHT DIVERTED : नेताओं से भरी फ्लाइट भटकी!
राजस्व मंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए अब अधिकारियों की गतिविधियों पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए EHRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल तैयार किया जा रहा है।
इस पोर्टल में अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग, अवकाश, विभागीय जांच, गोपनीय प्रतिवेदन और अचल संपत्ति तक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज रहेगी। यानी अब राजस्व विभाग में कौन कहां और कितने समय से जमे हैं, इसकी पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

