CG CONGRESS : Discussion on the return of 36 in Congress, silence on the application of Jogi family!
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने निष्कासित 36 नेताओं की पार्टी में वापसी के आवेदनों पर मंथन किया। बैठक में डॉ. रेणु जोगी, अमित जोगी और बृहस्पति सिंह के आवेदनों पर विचार नहीं किया गया। वहीं, कुछ नेताओं की वापसी के लिए जिला कांग्रेस कमेटियों से अभिमत मांगा गया है। माफीनामा देने वाले कुछ नेताओं की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई।
