EC ON TMC SYMBOL: EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EC on TMC symbol: EC allocates symbols to both TMC factions.

 

 

EC ON TMC SYMBOL: TMC के पुराने “फूल और घास” चुनाव चिह्न को लेकर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी  को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा चुनाव चिंह मिला है.

चुनाव आयोग ने अरूप रॉय गुट को “डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस” नाम और लिफाफा चुनाव चिह्न मिला है. वहीं, ममता बनर्जी गुट को “ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न मिला है, ताकि उसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का दर्जा मिल सके.

ऋतव्रत बनर्जी ने बताया कि हमने चुनाव आयोग को तीन नाम सुझाए थे. पहला, ‘नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस’, दूसरा, ‘वेस्ट बंगाल तृणमूल कांग्रेस’ और तीसरा, ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’. चुनाव आयोग ने बताया कि पहले दो नाम क्यों नहीं दिए जा सकते और इसके बजाय तीसरा नाम दिया. हालांकि, चुनाव चिह्न के मामले में हमें अपनी पहली पसंद मिल गई.

वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को लेकर उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी पार्टी की प्रकृति को दिखाता है जो किसी एक व्यक्ति के प्रभाव (कल्ट) से चलती है. राजनीति में ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों’ या ‘वंशवादी उत्तराधिकारियों’ जैसी बातों का कोई मतलब नहीं होता. राजनीतिक व्यवस्था में मालिकाना हक जैसी कोई चीज नहीं होती.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related