PM MODI BIRTHDAY : छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ दीये …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM MODI BIRTHDAY : 1.50 crore diyas lit in Chhattisgarh …

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सरकार के मुताबिक प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए। रायपुर से लेकर बिलासपुर, अंबिकापुर, भिलाई और जगदलपुर तक अलग-अलग कार्यक्रम हुए।

लेकिन जगदलपुर में दीपोत्सव के बीच ऐसा क्या हुआ कि जश्न का माहौल विवाद में बदल गया?

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन को लेकर दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं की आवाजाही का मुद्दा उठाते हुए विरोध किया।

EC ON TMC SYMBOL: EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल

इसी बीच डिप्टी CM विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी बहस हो गई और देखते ही देखते बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जूते-चप्पल भी फेंके गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और विवाद को शांत कराया। यानी जिस दिन प्रदेशभर में दीपों की रोशनी दिखी, उसी दिन जगदलपुर का दीपोत्सव राजनीतिक टकराव की वजह से सुर्खियों में आ गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related