INDIGO FLIGHT DIVERTED : Flight full of leaders goes astray!
रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हलचल मच गई जब खराब मौसम के कारण विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास शामिल थे।
CHHATTISGARH TRANSFER : डाक विभाग में बड़ा फेरबदल!
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात रायपुर में तेज बारिश और कम विजिबिलिटी के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। पायलट ने कुछ देर तक विमान को रायपुर के आसमान में होल्ड कराया, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।
IRAN AMERICA WAR : ट्रंप बोले – जंग खत्म, ईरान ने क्या कहा ?
नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 12 बजे यही फ्लाइट दोबारा रायपुर पहुंची और सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे।
दिल्ली से शाम 7:30 बजे रवाना हुई यह फ्लाइट रात 8:55 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन खराब मौसम ने पूरा शेड्यूल बदल दिया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और नेता पूरी तरह सुरक्षित रहे।

