SUPREME COURT ORDER : हाथी ‘रमन’ पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT ORDER : Supreme Court takes strict action against elephant ‘Raman’!

रायपुर डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बंदी हाथी ‘रमन’ के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने केरल के कृष्णनकुट्टी को अवमानना का दोषी माना और केरल सरकार को तुरंत निर्देश दिया कि हाथी की अस्थायी अभिरक्षा अपने हाथ में लेकर उसे किसी उपयुक्त रेस्क्यू या पुनर्वास केंद्र में रखा जाए।

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि हाथी का इस्तेमाल धार्मिक जुलूसों और व्यावसायिक आयोजनों में किया गया, जबकि पहले सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सख्त मनाही लगाई थी।

अब्दुल कलाम की पांच बातों को जीवन में उतारें: हरीश जोशी

न्यायालय ने कहा कि अगस्त 2025 में दिए गए आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया। मामले में 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने यह भी माना कि ‘रमन’ को मंदिर उत्सव और अनुष्ठानों में ले जाया गया, जो कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ था।

ARMY HELICOPTER CRASH: Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत! 

हालांकि आरोपी ने माफी मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि मूक जीवों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। फिलहाल हाथी को राज्य सरकार की निगरानी में सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related