CHHATTISGARH : Preparations to increase RTE amount, amendment will happen after 14 years
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा सचिव ने RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि और फीस ढांचे में बदलाव के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।
इस फैसले के बाद अब 14 साल बाद RTE के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई की लागत पर असर पड़ सकता है।
CM HELPLINE NUMBER: CM हेल्पलाइन 1076 का हुआ शुभारंभ, अब एक कॉल पर होगी शिकायत दर्ज!
जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूलों ने लंबे समय से RTE प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। कमेटी गठन के बाद अब उनका असहयोग आंदोलन भी वापस ले लिया गया है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि बढ़ी हुई राशि का भुगतान किस सत्र से लागू होगा।
CG BREAKING : अब नहीं बदल पाएंगे फैसला! कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश
RTE अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं, जिनकी फीस सरकार द्वारा स्कूलों को दी जाती है। अभी तक यह राशि करीब 7 हजार रुपये प्रति छात्र थी।
निजी स्कूल संघ लंबे समय से इसमें बढ़ोतरी की मांग कर रहा था और कई बार विरोध भी दर्ज कराया गया था। अब कमेटी बनने के बाद इस पर अंतिम निर्णय का इंतजार है।

