CG POLICE TRANSFER : बिलासपुर में बड़ा पुलिस फेरबदल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG Police Transfers: Major police reshuffle in Bilaspur!

CG POLICE TRANSFER : बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने 4 उप निरीक्षकों (SI), 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 2 प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) और 10 आरक्षकों सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

वहीं सिरगिट्टी थाना के दो आरक्षकों पर कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच भी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार व्यास नारायण बनाफर को बेलगहना चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं हेमंत सिंह को बेलगहना से स्थानांतरित कर सिविल लाइन थाना भेजा गया है।

इसी बीच सिरगिट्टी थाना में पदस्थ दो आरक्षकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

आरोप है कि दोनों आरक्षक कबाड़ वाहन रोककर वाहन चालकों से पैसों की मांग कर रहे थे।

मामले की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद SSP ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच भी जारी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related