CG CENTRAL JAIL NEWS : 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, सुरक्षा, पर उठे गंभीर सवाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Central Jail News : Third death in 10 days; serious questions raised about security.

 

बस्तर: बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में महज 10 दिनों के भीतर तीन मौतों से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है।

जेल के भीतर तीसरी मौत का मामला सामने आने से बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में BNS की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।

बंदी सुधु कश्यप को तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि इससे पहले 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वहीं 4 जून को नक्सल प्रकरण में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने केंद्रीय जेल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related