NDA MEETING: NDA की बैठक में मुख्यमंत्री साय रखेंगे छत्तीसगढ़ के विकास का रिपोर्ट कार्ड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

NDA Meeting: Report card on Chhattisgarh’s development to be presented at the NDA meeting!

NDA MEETING: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो दिवसीय दौरे के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे।

राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों की विकास योजनाओं और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी

मुख्यमंत्री साय राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ के विकास और केंद्र से सहयोग प्राप्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री 11 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे।

इस बैठक में देशभर के राज्यों के विकास संबंधी मुद्दों और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय बस्तर संभाग के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग कर सकते हैं।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की संभावना है।

इन बैठकों में राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CABINET BREAKING : कैबिनेट के 7 बड़े फैसले!

CG CABINET BREAKING : 7 big decisions of the...

GGU PAPER LEAK : पेपर लीक का सच सामने!

GGU PAPER LEAK : The truth behind the paper...

CHHATTISGARH : PRSU में फीस बढ़ते ही बवाल!

CHHATTISGARH : Chaos as fees increase in PRSU! रायपुर। रायपुर...