DELHI FIRE NEWS: Fire breaks out at a house in New Friends Colony!
DELHI FIRE NEWS: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग की खबर ठंडी भी नही हुई थी की दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में 3 मंजिला मकान में आग लगने की एक और खबर सामने आई है।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 5 बच्चों समेत सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में केवल एक कुत्ते के घायल होने की खबर सामने आई है और उसे भी बाहर निकाल लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग घर की पहली मंजिल पर लगी भी थी जिसके बाद पूरे घर धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही वाटर बाउजर, क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक बीएफटी यूनिट मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
शुरुआत में हादसे में एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस खबर का खंडन किया है।
दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के लगभग पहले छह महीनों में ही आग की घटनाओं में 65 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

