CHHATTISGARH : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Major reshuffle in Income Tax Department!

रायपुर। आयकर विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (CG-MP रीजन) ने अपनी टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए बस्तर से लेकर ग्वालियर तक अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं।

इस फेरबदल में 20 अतिरिक्त और संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त संयुक्त अन्वेषण निदेशक, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (ITO) के तबादले किए गए हैं। यानी कुल मिलाकर 180 से ज्यादा अफसर इस बदलाव की जद में आए हैं।

CG CRIME: फर्जी GST बिल से चोरी, 15.530 टन कोयला जब्त! 

जानकारी के मुताबिक 14 आयकर अधिकारी हाल ही में पदोन्नत हुए थे, जिसके बाद से उनके तबादले की चर्चा चल रही थी। अब विभाग ने एक साथ बड़े पैमाने पर आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके अलावा 18 एडिशनल कमिश्नर और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नई जगह पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG CRIME: कांग्रेस के राजीव भवन में हाथ साफ करने वाले तीन चोर गिरफ्तार! 

आयकर विभाग के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आने वाले समय में विभागीय कामकाज को और मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related