CM SAI NEWS :10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai: Chief Minister to Honor Meritorious Students of Classes 10 and 12.

CM SAI NEWS : रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 जून को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे।

वर्ष 2025-26 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 में आने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।

मंडल ने स्पष्ट किया था कि यह योजना केवल उन्हीं बच्चों के लिए है जिनके माता-पिता मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। मंडल सचिव ने 15 मई 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर कर यह पत्र जारी किया था।

प्रत्येक टॉपर बच्चे को कुल 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा. इसमें 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे. शेष 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने हाथों से टॉपर बच्चे को कुल 2 लाख रुपये का चेक और सम्मान प्रदान करेंगे।

इसमें 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि और 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

इस योजना से आर्थिक तंगी के कारण दबने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह होनहार बच्चों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related