MLA ANUJ SHARMA: विधायक का वादा हुआ पूरा, धरसींवा को मिला उप रजिस्ट्रार कार्यालय…. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MLA Anuj Sharma: The MLA’s Promise Fulfilled—Dharsiwa Gets a Sub-Registrar Office.

MLA ANUJ SHARMA: विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के निरंतर प्रयासों के बाद धरसींवा ब्लॉक मुख्यालय में ‘नवीन उप रजिस्ट्रार (उप पंजीयक) कार्यालय’ की स्थापना होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस नवीन कार्यालय को जून से शुरू करने की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इस ऐतिहासिक फैसले से क्षेत्र के 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने लगेगी।

विधायक अनुज शर्मा ने इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा, “धरसींवा मुख्यालय में उप रजिस्ट्रार कार्यालय की शुरुआत होना हमारे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

हमारा मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुँचाना और उनके रोजमर्रा के संघर्षों को कम करना है। चुनाव के दौरान मैंने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि उन्हें छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, आज वह वादा पूरा हो रहा है।”

विधायक शर्मा ने आगे कहा, “हमारे ग्रामीण भाइयों-बहनों को अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री के लिए पूरा दिन बर्बाद कर रायपुर जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था।

अब 60 गांवों के लोगों को अपने घर के पास ही यह सुविधा मिलेगी। यह कार्यालय जल्द ही पूर्ण रूप से सुचारू रूप से कार्य करना प्रारंभ कर देगा। मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री  का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने धरसींवा की इस जायज और पुरानी मांग को सहर्ष स्वीकार किया।”

ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में धरसींवा विधानसभा में प्रशासनिक सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जिसके लिए वे विधायक अनुज शर्मा का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related