CG CRIME: Woman Jumps into Gangrel Dam; Distraught Over Husband’s Harassment…
CG CRIME: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध में महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर बांध में छलांग लगा दी।
हालांकि राहत की बात ये रही कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।
महिला का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।
मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं महिला और उसकी बच्ची दोनों सुरक्षित बताई जा रही हैं।

