CG BHARATMALA SCAM : भारतमाला घोटाले में पहली गिरफ्तारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BHARATMALA SCAM : First arrest in Bharatmala scam!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाले में आखिरकार ED ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद घोटाले से जुड़े कई और बड़े नामों पर भी जांच का शिकंजा कस सकता है।

DELHI HOTEL FIRE : रुला देंगे CA विवेक अग्रवाल के आखिरी शब्द

ED ने इससे पहले 27 अप्रैल को जयप्रकाश गांधी के घर और ऑफिस पर छापा मारा था। घंटों चली कार्रवाई में कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए थे। अब उसी जांच के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

CHHATTISGARH : 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, मंत्री ने जो कहा …

जांच एजेंसियों के मुताबिक रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का खेल हुआ। आरोप है कि कृषि जमीन को कागजों में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं, एक ही जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग लोगों के नाम पर भारी मुआवजा भी लिया गया।

CG NEWS: पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया विमोचन.. 

ED की जांच में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों, जमीन दलालों और बिचौलियों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है। वहीं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत 4 लोगों के खिलाफ परिवाद भी पेश किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related