CG MLA VS TEHSILDAR: MLA रामकुमार टोप्‍पाे के समर्थकों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MLA vs. Tehsildar: MLA Ramkumar Toppo’s Supporters Surrender; Strike May End Today!

CG MLA VS TEHSILDAR: BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है।

नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के दो आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और भाजपा नेताओं के बीच हुई एक गोपनीय बैठक में विवाद को समाप्त करने को लेकर सहमति बनी।

जानकारी के मुताबिक बैठक में नायब तहसीलदार तुषार माणिक और एसडीएम फागेश सिन्हा को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से हटाने को लेकर भी चर्चा हुई।

सूत्रों का दावा है कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण पर सहमति बनी है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

विवाद के चलते नायब तहसीलदार और तहसीलदार संघ द्वारा की जा रही हड़ताल भी अब समाप्त हो सकती है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

अब आरोपियों के सरेंडर और दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के बाद विवाद के पटाक्षेप की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों की अगली घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related