SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष और एडीएम आमने-सामने …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUSHASAN TIHAR : Municipal Council President and ADM face to face in Sushasan Tihar camp…

रायपुर. रायपुर के मंदिर हसौद में आयोजित सुशासन तिहार शिविर अचानक विवाद का केंद्र बन गया। नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और एडीएम उमाशंकर बंदे के बीच मंच पर ही तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ILLEGAL BROADCAST FIR : कॉपीराइट कांड! IPTV पर केस

विवाद की शुरुआत तब हुई जब नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों पर प्रोटोकॉल नहीं मानने और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंच से ही कहा कि इस अव्यवस्था का जवाब देना पड़ेगा। जवाब में एडीएम ने कहा कि शिविर में सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।

CHHATTISGARH : चुनाव लड़ने से रोका गया, मामला सीधे हाईकोर्ट पहुंचा

वीडियो में एडीएम अध्यक्ष को मंच से नीचे जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं, जबकि अध्यक्ष लगातार अपनी बात रखने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान माहौल गर्मा गया और उनके समर्थकों ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी।

CHHATTISGARH : चुनाव लड़ने से रोका गया, मामला सीधे हाईकोर्ट पहुंचा

हालांकि शिविर में कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आवास योजनाओं से जुड़े कई हितग्राहियों को लाभ भी मिला, लेकिन पूरे कार्यक्रम की चर्चा अब मंच पर हुई इस बहस को लेकर हो रही है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। कभी नेताओं और अधिकारियों के बीच बहस तो कभी मंच से तीखे बयान, लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related