CM Sai: Vishnu Deo Sai to Attend Chief Ministers’ Council Meeting; May Demand a Special Package!
CM SAI: NDA के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 10 जून को दिल्ली में आयोजित होगी। PM नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह बैठक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
CM विष्णु देव साय राज्य की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद 11 जून को प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक भारत मंडपम में प्रस्तावित है। इस बैठक में CM बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग उठा सकते हैं।
इसमें भी PM नरेंद्र मोदी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन परियोजनाओं के लिए भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया जा सकता है।
इसके अलावा बस्तर में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती और संचालन पर राज्य सरकार के हिस्से के रूप में देय लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि को माफ करने का अनुरोध भी केंद्र सरकार से कर सकते हैं।

