CHHATTISGARH WEATHER ALERT : 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट …

Date:

CHHATTISGARH WEATHER ALERT : Rain and storm alert for 5 days…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम ने अचानक करवट ले ली है और आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है।

शनिवार को राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। वहीं जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में भी आंधी और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

RAIPUR DELHI FLIGHT : रायपुर-दिल्ली फ्लाइट बंद!

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में 44.5 डिग्री, रायपुर में 42.8 डिग्री और बिलासपुर में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

SURYA CHAUHAN MURDER CASE : सूर्या कांड का आरोपी ढेर!

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल प्रदेशभर के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related