CG SUBSTANDARD FERTILIZER SEIZED: Agriculture Department Seizes 180 Quintals of Substandard Fertilizer!
CG SUBSTANDARD FERTILIZER SEIZED: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने रतनपुर की एक दुकान से 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त की गई।
कृषि विभाग की टीम ने सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर की जांच की
इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभिलेखों और भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
बिलासपुर में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देशों के बावजूद खाद विक्रय में अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

