COW AS NATIONAL ANIMAL: A Unique Initiative by the Muslim Community—Demand to Declare the Cow the National Animal!
COW AS NATIONAL ANIMAL: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में ईद उल अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा देशभर के बूचड़खानों को बंद किए जाने की मांग को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली।
“एक ही आवाज” के नाम से लगाए गए इन बैनरों में “गाय की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा” जैसे संदेश प्रमुखता से लिखे गए हैं।
बैनरों के माध्यम से समाज ने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए लोगों से जागरूकता और संवेदनशीलता की अपील की है।
समाज के सदस्यों का कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।
ऐसे में उसकी सुरक्षा और संरक्षण पूरे देश की जिम्मेदारी होनी चाहिए. इसी उद्देश्य से समाज ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा देशभर में संचालित बूचड़खानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
मुस्लिम समाज के इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
डोंगरगढ़ में ईद उल अजहा के मौके पर सामने आई यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
