NAMO FOR VIKSIT BHARAT : PM Modi’s big taunt on files!
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में 6 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह ‘विकसित भारत’ की यात्रा को और तेज करने का अवसर है। उन्होंने वडोदरा के लोगों के ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की भी सराहना की।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए पिछले 12 सालों में काम करने की संस्कृति में बदलाव का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का विचार 2004 में आया था और 2006 में कंपनी भी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक घूमती रहीं।
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि विडंबना यह थी कि इन फाइलों को भी किसी ‘डेडिकेटेड कॉरिडोर’ का फायदा नहीं मिला।
ASSEMBLY VIRAL VIDEO : अचानक गिरा IAS का पर्सनल सेक्रेटरी, मंत्री ने दिया CPR, मौत
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट अब देश में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ‘गति शक्ति’ विकसित भारत के संकल्प का अहम हिस्सा है।
