ASSEMBLY VIRAL VIDEO : IAS officer’s personal secretary collapses, minister administers CPR, dies
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू अचानक फर्श पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
SUPREME COURT : अपनी ही डेडलाइन भूला सुप्रीम कोर्ट? 2 साल बाद आया फैसला
मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि ने बिना समय गंवाए राजू को CPR देना शुरू किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मंत्री को फर्श पर पड़े राजू के सीने पर लगातार दबाव देते देखा जा सकता है।
आसपास मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी मदद के लिए जुट गए। कुछ लोग राजू का सिर और हाथ संभालते नजर आए, जबकि मेडिकल स्टाफ को भी तुरंत बुलाया गया।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मेडिकल टीम के पहुंचने के बाद राजू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजू की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
अचानक हुई इस घटना से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। नवीन मित्तल के कार्यालय और राजू के परिवार की ओर से भी दुख जताया गया है।
CPR देने पर मंत्री की तारीफ
घटना के दौरान मंत्री श्रीहरि द्वारा तत्काल CPR शुरू करने को लेकर उनकी सराहना की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल भी सामने ला दिया है कि कार्यस्थलों पर मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था और CPR जैसी प्राथमिक सहायता की जानकारी कितनी अहम है।
