CG SCAM: MLA Falls Victim to Fraud; Scammer Poses as Senior Leader’s PA to Get ₹10,000 Transferred!
CG SCAM: छत्तीसगढ़ में ठगी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
आम जनता के बाद विधायक भी ठगी करने वालो की रडार में आ गए है।
ताजा मामला BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का है जहां ठगों ने खुद को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का PA बताकर विधायक से संपर्क किया और डीजल डलवाने के नाम पर दो बार पैसे ट्रांसफर करा लिए।
मिली जानकारी के मुताबिक, ठग ने पुरंदर मिश्रा से रकम 4,500 और 5,500 की दो किस्तों में ट्रांसफर कराई।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए ठगों के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए थे।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुरंदर मिश्रा ने खुद नितिन नबीन के PA की पहचान की जांच की।
नारायण मिश्रा की शिकायत पर खमहरडीह पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
अपनी शिकायत में मिश्रा ने उस फोन नंबर की भी जानकारी दी है, जिसका इस्तेमाल ठगों ने कॉल करने के लिए किया था।
साथ ही उस अकाउंट नंबर की भी, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

