RENUKA VIRAL AUDIO : कथित वायरल क्लिप पर रेणुका सिंह ने क्या कहा ?

Date:

RENUKA VIRAL AUDIO: What did Renuka Singh say on the alleged viral clip?

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी में इन दिनों सियासी हलचल तेज है और इसी बीच भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के दो कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती और संगठन के नेताओं पर नाराजगी जाहिर करती सुनाई दे रही हैं। एक क्लिप में तो भूपेश बघेल की वापसी और नेताओं को जेल भेजने जैसी बातें भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

SUSHASAN TIHAR 2026: जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार की प्राथमिकता-विधायक अनुज शर्मा

इतना ही नहीं, दूसरे वायरल ऑडियो में कथित तौर पर पैसे खर्च करने और एक नेता को लेकर नाराजगी जताने की बातें भी सामने आई हैं।

CG GOLD-SILVER PRICE : सोना-चांदी आज फिर थमे!

पूरा विवाद तब और बढ़ गया जब भाजयुमो नेता Manoj Sahu और विधायक के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चा सामने आई। बताया जा रहा है कि विधायक की शिकायत के बाद नोटिस जारी हुआ और फिर सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया।

हालांकि रेणुका सिंह ने इन सभी ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और AI जनरेटेड बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश रची जा रही है और मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related