CHHATTISGARH ACCIDENT : Sunday of death in Surguja!
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार मौत बनकर टूटा। अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की जान चली गई। सबसे दर्दनाक मामला बलरामपुर जिले के पीपरपान गांव का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सीधे चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के 4 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चारों मजदूरी कर परिवार चला रहे थे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय से थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर रुका तक नहीं। घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया और सड़क किनारे तड़पता छोड़कर फरार हो गया। समय पर इलाज नहीं मिलने से चारों युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
RAIPUR BOMB ATTACK : घर के बाहर फेंका बम
इधर सरगुजा जिले के NH-130 पर भी देर रात बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों मेहमानी से लौट रहे थे।
पहले हादसे के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर मालिक और उसके रिश्तेदार साक्ष्य छिपाने में लगे हुए हैं। वहीं पुलिस अब फरार ड्राइवरों की तलाश में जुट गई है। इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में गुस्सा और डर दोनों है।

