WHITE HOUSE FIRING: गोलीबारी से दहल उठा ‘व्हाइट हाउस’! 

Date:

WHITE HOUSE FIRING : The White House rocked by gunfire!

WHITE HOUSE FIRING: अमेरिका की सबसे सुरक्षित इमारत ‘व्हाइट हाउस’ के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए रविवार सुबह एक अज्ञात बंदूकधारी ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे।

अचानक हुई इस फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और सुरक्षा अलार्म बजने लगे।

जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के ठीक बाहर 17 स्ट्रीट और पेनसिलवेनिया एवेन्यू नॉर्थवेस्ट के पास हमलावर ने एक के बाद एक करीब 25 राउंड कड़े फायर किए।

गोलीबारी शुरू होते ही यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के कमांडो और स्नाइपर टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला।

सुरक्षाबलों ने त्वरित और कड़ाई से जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले इस सिरफिरे व्यक्ति की पहचान 21 वर्षीय नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है।

नेसिर बेस्ट मानसिक रूप से बेहद कट्टर और भ्रमित था, जो खुद को ‘यीशु मसीह’ समझता था।

वह अपने पास एक अवैध रिवॉल्वर लेकर चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा था और उसने सीधे सुरक्षा घेरे को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

FBI की विशेष टीमें इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि इस हमले के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय या घरेलू आतंकी नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

​इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे व्हाइट हाउस परिसर को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने भारी हथियारों के साथ पूरे नॉर्थ लॉन इलाके को खाली करा लिया और परिसर की छतों व ऊंचे स्थानों पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related