ST. XAVIER SCHOOL: ओवररेटिंग और जबरन खरीदारी पर प्रशासन का शिकंजा! 

Date:

St. Xavier School: Administration Cracks Down on Overpricing and Forced Purchases!

ST. XAVIER SCHOOL: बिलासपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में अभिभावकों से यूनिफॉर्म और कॉपी-किताबें एक तय दुकान से खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूल परिसर में तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान बंद करा दी गई।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब स्कूल परिसर में ड्रेस और अन्य सामग्री की ओवररेटिंग का वीडियो सामने आया।

स्कूल परिसर के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं और अभिभावकों को वहीं से सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

जांच के दौरान दुकान में मौजूद महिला द्वारा तय कीमत से ज्यादा दर पर ड्रेस बेचे जाने की बात भी सामने आई। प्रशासन ने मौके पर ही दुकान बंद करवाकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

इस कार्रवाई के बाद शहर के निजी स्कूलों और किताब-यूनिफॉर्म कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों की भी जांच की जाएगी।

जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related