CG CONGRESS PROTEST: स्कूल फीस में वृद्धि और महंगाई पर, कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS PROTEST: On the issues of rising school fees and inflation, the Congress party launches a protest against the BJP government.

CG CONGRESS PROTEST: शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शुक्रवार को जॉइंट डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी और RTE भर्ती पर रोक को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राज्य सरकार द्वारा हाई स्कूल की फीस में 90 रुपए तथा हायर सेकेंडरी स्कूल की फीस में 105 रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है।

पार्टी का कहना है कि पहले से ही पेट्रोल, डीजल, गैस और किराना सामान की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, ऐसे में स्कूल फीस बढ़ाना जनता पर “ट्रिपल वार” जैसा है।

सरकार ने RTE के तहत नर्सरी, पहली और दूसरी कक्षा में भर्ती पर रोक लगा रखी है।

पार्टी ने इसे शिक्षा के अधिकार के खिलाफ बताते हुए इस फैसले का भी विरोध करने की घोषणा की है।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने फीस वृद्धि वापस नहीं ली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related