CHHATTISGARH PAPER LEAK : WhatsApp पर बिक रहा था बोर्ड का पेपर

Date:

CHHATTISGARH PAPER LEAK : Board papers were being sold on WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 12वीं हिंदी पेपर को लेकर जांच में सामने आया है कि एक संगठित गिरोह परीक्षा से पहले ही WhatsApp के जरिए छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचा रहा था और इसके बदले 3000-3000 रुपये वसूले जा रहे थे।

पुलिस ने इस केस में मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में बैंक ट्रांजेक्शन, डिलीट चैट और मोबाइल डेटा से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक शिक्षक स्तर के कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जिसने कथित तौर पर प्रश्नपत्र आगे पहुंचाया था। पुलिस को शक है कि यह पूरा खेल सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं था।

फिलहाल शिक्षा विभाग से लेकर स्कूल स्तर तक जांच तेज कर दी गई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related