MEDICAL STORES CLOSED: पुरे भारत में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर्स! 

Date:

MEDICAL STORES CLOSED: Medical stores across India to remain closed!

MEDICAL STORES CLOSED: छत्तीसगढ़ समेत पुरे देशभर में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) ने 20 मई, 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

इस हड़ताल का मुख्य कारण ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध बताया जा रहा है।

दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है, साथ ही बिना उचित निगरानी के दवाइयों की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ ने संभावित दवा संकट को रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों, मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक दवा वितरण व्यवस्था तैयार की गई है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जीवनरक्षक दवाइयों, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों और आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

दवा विक्रेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों व्यापारियों की आजीविका को संरक्षित करने हेतु त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है।

संघ का कहना है कि यदि मौजूदा अनियमितताएं नहीं रोकी गईं, तो पारंपरिक दवा वितरण तंत्र पर गहरा असर पड़ेगा

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related