CHHATTISGARH : Gold worth Rs 9 crore recovered from car, even police stunned
रायपुर। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके अंदर बने गुप्त चेंबर से भारी मात्रा में सोने के जेवरात बरामद हुए।
कार में पिट्ठू बैग में छिपाकर करीब 7.5 किलो सोना रखा गया था, जिसकी कीमत लगभग 9.17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार गुजरात नंबर की थी और उसमें सवार तीन युवक राजकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में वे सोने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच अब तेज कर दी गई है।

