INDIA FIRST BULLET TRAIN : Glimpse of India’s first bullet train released
रायपुर डेस्क। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर अब सामने आ गई है। दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल की फोटो लगाई गई, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
रेल मंत्रालय का कहना है कि इसी साल गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर का पहला सेक्शन शुरू किया जा सकता है।
पूरा प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद तक करीब 508 किलोमीटर का है, जो जापान की तकनीक और सहयोग से बन रहा है। रास्ते में मुंबई, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद समेत 12 स्टेशन बन रहे हैं।
प्रोजेक्ट में 8 स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है और कई जगहों पर पुल और टनल का काम तेजी से चल रहा है। खास बात ये है कि इसमें समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी टनल भी बनाई जा रही है।
ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और मुंबई से अहमदाबाद का सफर सिर्फ 2 से ढाई घंटे में पूरा करेगी।

